Solar Pump Yojana : खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए सरकार से मिल रही है 90% तक मदद, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Solar Pump Yojana : नमस्कार दोस्तों भारतीय कृषि में सिंचाई हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है, डीजल की बढ़ती कीमतें और ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित कटौती के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, अक्सर किसानों को रात के समय बिजली आने पर खेतों में पानी लगाने जाना पड़ता है, जो बेहद जोखिम भरा होता है, इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने ‘प्रधानमंत्री कुसुम योजना और राज्य स्तर पर ‘मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की शुरुआत की है, इस योजना के तहत किसानों को खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए 90% तक की भारी सब्सिडी दी जा रही है, आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ आप कैसे उठा सकते हैं।

क्या है सोलर पंप योजना?

जानकारी के लिए आपको बता दे की इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाना और खेती की लागत को कम करना है, जब खेत में सोलर पंप लग जाता है, तो बिजली बिल और डीजल का खर्च पूरी तरह खत्म हो जाता है, धूप निकलते ही पंप काम करना शुरू कर देता है, जिससे किसान दिन के समय ही आसानी से सिंचाई का काम पूरा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े,,, MP News – लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त हुई ट्रांसफर, ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

  • केंद्र सरकार का योगदान– कुल बेंचमार्क लागत का 30 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार देती है।
  • राज्य सरकार का योगदान – 30 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक का हिस्सा राज्य सरकारें अपने बजट से टॉप-अप सब्सिडी के रूप में देती हैं (जैसे मध्य प्रदेश में कुल मिलाकर 90% तक छूट का प्रावधान है)।
  • किसान का अंशदान – योजना की सबसे खास बात यह है कि किसान भाईयों को कुल लागत का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही अपनी जेब से देना होता है। बाकी का 90% खर्च सरकार खुद वहन करती है।

योजना के मुख्य लाभ

  1. डीजल और बिजली बिल से मुक्ति – एक बार सोलर पंप इंस्टॉल होने के बाद पानी निकालने का खर्च शून्य हो जाता है।
  2. दिन में सुरक्षित सिंचाई – बिजली कटने या रात में खेतों में जाने के डर से मुक्ति मिलती है। दिन की तेज धूप में पंप पूरी क्षमता से पानी देता है।
  3. पर्यावरण के अनुकूल – यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर आधारित है, जिससे प्रदूषण नहीं होता।
  4. अतिरिक्त आय का साधन – ग्रिड से जुड़े सोलर सिस्टम में यदि किसान जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करता है, तो वह उसे सरकार को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकता है।

आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता

  • आवेदक मुख्य रूप से एक किसान होना चाहिए जिसके नाम पर कृषि योग्य भूमि हो।
  • किसान के पास सिंचाई के लिए पानी का स्रोत (जैसे कुआं, बावड़ी, बोरवेल या चालू बोरिंग) पहले से उपलब्ध होना चाहिए।
  • जिस जमीन पर सोलर पंप लगाया जाना है, वहां पहले से कोई विद्युत पंप कनेक्शन संचालित नहीं होना चाहिए।

ज़रूरी दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित कागजातों को स्कैन करके या उनकी साफ फोटो खींचकर अपने पास रख लें।

  1. पहशक पत्र – आवेदक किसान का आधार कार्ड।
  2. भूमि संबंधी दस्तावेज़ – खेत के खसरा, खतौनी या बी-1 की नकल (जमीन का मालिकाना हक साबित करने के लिए)।
  3. बैंक पासबुक – सब्सिडी और वित्तीय लेन-देन के लिए बैंक खाते के पहले पन्ने की कॉपी या कैंसिल्ड चेक।
  4. मोबाइल नंबर – जो नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो, क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए उसी पर ओटीपी (OTP) आएगा।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो।

Solar Pump Yojana मे आवेदन कैसे करे

यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं, तो आप राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर CMSOLAR PUMP (मुख्यमंत्री सोलर पंप पोर्टल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “कृषक पंजीकरण” या “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करें, अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए इसे वेरीफाई करें।
  3. फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे- किसान का नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण और भूमि की जानकारी (खसरा नंबर आदि) बिल्कुल सही-सही भरें।
  4. अपनी आवश्यकता और बोरिंग की गहराई के अनुसार उचित क्षमता (जैसे 2 HP, 3 HP, 5 HP या 7.5 HP) के डीसी (DC) या एसी (AC) सबमर्सिबल/सरफेस पंप का चुनाव करें।
  5. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. आवेदन की पुष्टि के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/यूपीआई/कार्ड) से निर्धारित रजिस्ट्रेशन या टोकन फीस (लगभग ₹5,000) जमा करें और रसीद प्रिंट कर लें।

सत्यापन और स्थापना = आवेदन जमा होने के बाद कृषि या अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी आपके खेत पर आकर भौतिक सत्यापन करेंगे, सब कुछ सही पाए जाने पर आपको बची हुई 10% राशि जमा करने का नोटिस मिलेगा, भुगतान के कुछ दिनों के भीतर सरकार द्वारा अधिकृत कंपनी आपके खेत में आकर सोलर पैनल और पंप सेट इंस्टॉल कर देगी।

चेतावनी फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान!

चूंकि यह योजना बेहद लोकप्रिय है, इसलिए इंटरनेट पर कई धोखाधड़ी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, ‘पीएम कुसुम योजना’ के नाम से कई मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटें बनाकर लोगों से पैसों की ठगी की जा रही है, किसान भाई ध्यान रखें कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात खाते में पैसे ट्रांसफर करें, हमेशा सरकार की प्रामाणिक आधिकारिक साइटों का ही उपयोग करें।

Leave a Comment

WhatsApp Icon