MP Board 10th-12th Result 2026 : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, बता दे की MP बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे।
ऐसे में अगर आप भी इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है, क्योकि यहाँ हम आपको बताएंगे कि आप अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी तकनीकी समस्या के कैसे देख सकते हैं।
MP Board 10th-12th Result 2026
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं,और इस साल लगभग 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
| कक्षा | 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) |
| रिजल्ट की तारीख | 15 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट का समय | सुबह 11:00 बजे |
| आधिकारिक वेबसाइट | mpresults.nic.in, mpbse.nic.in |
दोस्तों अक्सर रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, ऐसी में आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते है आइए जानते है।
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर MPBSE – HSC (Class 10th) Examination Results – 2026 या ‘MPBSE – HSSC (Class 12th) Examination Results – 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 9 अंकों का रोल नंबर और 8 अंकों का एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें या प्रिंटआउट ले लें।
MP Board 10th-12th Result SMS से कैसे देखे
अगर आपके क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
- कक्षा 10वीं के लिए – टाइप करें
MPBSE10 <Roll Number>और इसे 56263 पर भेज दें। - कक्षा 12वीं के लिए – टाइप करें
MPBSE12 <Roll Number>और इसे 56263 पर भेज दें। - कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में होगा।
MP Board Result मोबाइल ऐप से कैसे देखे
गूगल प्ले स्टोर से ‘MPBSE Mobile App’ या ‘MP Mobile App’ डाउनलोड करें,. और ऐप खोलकर ‘Know Your Result’ सेक्शन में जाएं, अपना रोल नंबर डालें और तुरंत अपना रिजल्ट देखे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
MP Board के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, और यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन करता है, जो आमतौर पर जून-जुलाई में होती है।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें, क्योंकि रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर के बिना रिजल्ट देखना संभव नहीं होगा।