Ladli Behna Yojana 36th Installment LIVE : नमस्कार दोस्तो मध्य प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खास और उत्सव जैसा है, क्योकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज योजना की 36वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं, प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आज सीधे 1500-1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी, सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, आइए जानते हैं कि आज किस समय आपके खाते में पैसे आएंगे।
किस समय जारी होगी 36वीं किस्त?
आपको बता दे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बाद एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, वह दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच मंच से सिंगल क्लिक (DBT) के माध्यम से राशि जारी करेंगे, मुख्यमंत्री के क्लिक करते ही सभी बहनों के पंजीकृत बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, बैंक सर्वर की गति के अनुसार, शाम 4:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक अधिकांश महिलाओं के मोबाइल पर राशि प्राप्त होने का मैसेज आ जाएगा।
इसे भी पढ़े,,,, सरकार दे रही बकरी पालन के लिए 10 लाख तक लोन, जानिए कैसे उठाए योजना का लाभ…
मुंगवानी से मुख्यमंत्री करेंगे बड़ी सौगात की घोषणा
आज का यह मुख्य कार्यक्रम नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंगवानी में आयोजित किया जा रहा है, मुख्यमंत्री यहां एक विशाल लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इस कार्यक्रम के मंच से न केवल 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए बहनों के खातों में भेजी जाएगी, बल्कि सीएम क्षेत्र के विकास के लिए कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।
योजना की राशि और मिलने वाले अन्य लाभ
इस बार भी पात्र लाडली बहनों को प्रति माह मिलने वाली स्वीकृत राशि दी जा रही है, इसके साथ ही, जो बहनें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना या गैर-उज्ज्वला श्रेणी में ₹450 में एलपीजी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की पात्र हैं, उनके खातों में भी सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी राशि अलग से ट्रांसफर की जा रही है, सरकार का लक्ष्य महिलाओं को पूरी तरह से आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
खाते में पैसे न आने पर तुरंत करें यह काम
अगर आज देर रात तक या कल सुबह तक आपके खाते में ₹1500 की राशि नहीं पहुंचती है, तो आपको तुरंत इन तीन चीजों की जांच करनी चाहिए।
- समग्र ई-केवाईसी (e-KYC) आपकी समग्र आईडी आपके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- डीबीटी (DBT) सक्रियता अपने बैंक जाकर सुनिश्चित करें कि आपका खाता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए एक्टिव है।
- आधार लिंकिंग आपका चालू बैंक खाता आपके आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए।
यदि ये तीनों चीजें सही हैं और फिर भी पैसा नहीं आया है, तो आप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं या नजदीकी ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।