Ladali Behna Yojana Update : 13 मई को 1.25 करोड़ लाडली बहनो के खातों में पहुंचेगी 36वी किस्त

Ladali Behna Yojana Update : नमस्कार दोस्तों लाड़ली बहनों के लिए राहतभरी खबर सामने आ रही है। लाड़ली बहना योजना की मई महीने में दी जाने वाली जिस 36वीं किस्त का बहनों को जोरों-शोरों के साथ इंतजार था वह बहुत जल उनके बैंक खाते में आने वाली है। बता दें कि हर महीने सीएम मोहन यादव अपने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की किस्त देने के साथ ही लाडलियों के साथ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम का ऐलान कुछ दिन पहले ही कर देते हैं। इसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 36th installment) की 36वीं किस्त जारी होने की डेट सामने आ गई है। (MP News)

नरसिंहपुर में होगा कार्यक्रम, 1.67 करोड़ बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Behna Yojana)की 36वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रूपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि के रूप में 1500 रुपए मिलेंगे।

इसे भी पढ़े,,, मोदी सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन बिना गारंटी, जानिए कैसे उठाए लाभ

इन महिलाओं को मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को मिलता है। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं इस योजना की हकदार है। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। उनके पास स्वयं का बैंक खाता, बैंक खाते मे. आधार लिंक एवं डीबीटी होना अनिवार्य है। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना भी जरूरी है।

ई-केवाईसी नहीं तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

बता दें कि लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने E-KYC को अनिवार्य किया है। अगर आप योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको E-KYC करवाना होगा। अगर आपने अभी तक यह जरूरी काम नहीं करवाया है, तो ध्यान दें लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त का लाभ आपको नहीं मिलेगा। यानी मई माह की 36वीं किस्त के 1500 रुपए आपके खाते में नहीं आएंगे।

Leave a Comment

WhatsApp Icon