Ladli Behna Yojana 38th kist Update : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है, जानकारी के अनुसार जुलाई महीने की 38वीं किस्त 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अंतिम आधिकारिक तारीख घोषित होने पर ही इसकी पुष्टि मानी जाएगी।
लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार में उनकी भागीदारी को बढ़ाना है, योजना के आधिकारिक विवरण के अनुसार पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 तक की सहायता राशि दी जाती है।
Ladli Behna Yojana की 38वीं किस्त कब आएगी?
जानकारी के लिए आपको बता दे की अभी ताजा अपडेट के अनुसार इस बार लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच जारी होने की संभावना है, पिछले महीनों में भी किस्त राशि महीने के शुरुआती या दूसरे सप्ताह में जारी की गई थी। ऐसे में लाभार्थी महिलाओं को अपने बैंक खाते और मोबाइल मैसेज पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़े,,, पीएम आवास योजना की नई लिस्ट जारी, आवेदन करने वाले लोग ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
खाते में पैसा नहीं आए तो क्या करें?
यदि आपकी किस्त नहीं आती है तो इन बातों की जांच जरूर करें।
• बैंक खाते में DBT सक्रिय होना चाहिए।
• आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
• समग्र और आधार जानकारी सही होना चाहिए।
• बैंक खाते की स्थिति सक्रिय होनी चाहिए।
Ladli Behna Yojana किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?
सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करके भुगतान स्थिति देख सकते हैं।
निष्कर्ष
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। यदि सब कुछ तय समय के अनुसार रहा तो 10 से 15 जुलाई के बीच बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।