Ladli Behna Yojana 39 Kist Live : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए आज 19 अगस्त 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मैहर से लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस बार पात्र महिलाओं को नियमित किस्त के साथ रक्षाबंधन के शगुन की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है।
महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,750
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अगस्त महीने की 39वीं किस्त के साथ सरकार की ओर से ₹250 रक्षाबंधन शगुन भी दिया जा रहा है।
इस तरह पात्र महिलाओं के बैंक खाते में कुल ₹1,750 की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
आज मैहर से होगा राशि का ट्रांसफर
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 19 अगस्त 2026 को मैहर से कार्यक्रम के दौरान राशि का अंतरण करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे के बाद शुरू होगा और इसके बाद लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी।
इसे भी पढ़े,,, PM आवास योजना मे नए आवेदन होने हुए शुरू : जानिए लाभ से वंचित लोग कैसे करे घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन
इसलिए अगर सुबह तक खाते में ₹1,750 की राशि नहीं दिखाई देती है, तो महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक खाते में राशि दिखाई देने में कुछ समय लग सकता है।
1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
रिपोर्ट के मुताबिक इस बार करीब 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से इस ट्रांसफर के लिए ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि जारी की जा रही है।
इसके अलावा मैहर में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।
7 लाख नाम हटने की खबर से बढ़ी चिंता
39वीं किस्त से पहले करीब 7 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए जाने की खबर भी सामने आई है। ऐसे में जिन महिलाओं को किस्त मिलने को लेकर संदेह है, उन्हें अपना नाम और भुगतान की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।
हालांकि किसी महिला का नाम वास्तव में पात्र सूची में है या नहीं, इसकी पुष्टि आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी देखकर ही करनी चाहिए।
लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
महिलाएं अपनी किस्त और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
- लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
महिलाओं के लिए जरूरी बात
अगर 19 अगस्त को राशि ट्रांसफर होने के बाद भी बैंक खाते में पैसा तुरंत दिखाई नहीं देता है, तो कुछ समय बाद बैंक खाते का बैलेंस और DBT की स्थिति जांचें। यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक और DBT के लिए सक्रिय हो।
यानी इस बार लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त में पात्र महिलाओं को ₹1,500 की नियमित किस्त के साथ ₹250 का रक्षाबंधन शगुन मिलेगा और कुल ₹1,750 खाते में आएंगे।