MP News : मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक बार फिर से खुशी का समय नजदीक आ रहा है। राज्य सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ की अगली यानी 38वीं किस्त को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता है। हर कोई यही जानना चाहता है कि इस बार खाते में पैसे कब आएंगे और सरकार कितनी राशि ट्रांसफर करने वाली है।
आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि 38वीं किस्त को लेकर क्या ताजा अपडेट है और आप अपना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकती हैं।
कब आ सकती है 38वीं किस्त?
आमतौर पर मध्य प्रदेश सरकार हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच लाडली बहनों के खाते में पैसे भेज देती है, इस बार उम्लमीद हैं कि 12 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी दिख रही हैं।
इस बार ₹1250 मिलेंगे या ₹1500?
शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1250 प्रति माह कर दिया गया था। पिछले कुछ महीनों से त्योहारों या विशेष अवसरों पर सरकार इस राशि में ₹250 का बोनस जोड़कर ₹1500 भी ट्रांसफर कर रही है। इस बार भी बहनों को उम्मीद है कि उन्हें ₹1500 की बढ़ी हुई राशि मिल सकती है, पर इस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री के फैसले के बाद ही लगेगी। न्यूनतम ₹1250 मिलना तो पूरी तरह तय है।
कहीं आपकी किस्त अटक तो नहीं जाएगी?
अगर आप चाहती हैं कि 38वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके सीधे खाते में आए, तो तुरंत ये दो काम चेक कर लें।
- समग्र e-KYC आपकी समग्र आईडी का आधार कार्ड से लिंक होना बेहद जरूरी है।
- DBT एक्टिव होना आपके उस बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) चालू होना चाहिए, जो आधार से जुड़ा है। अगर बैंक में डीबीटी बंद है, तो पैसा खाते में नहीं पहुंच पाएगा।
घर बैठे मोबाइल से ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस
जब सरकार पैसे डाल देगी, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं।
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर दिख रहे ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना ‘समग्र सदस्य आईडी’ या ‘आवेदन क्रमांक’ दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करें।
सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरा विवरण आ जाएगा कि आपको अब तक कौन-कौन सी किस्तें मिल चुकी हैं और 38वीं किस्त का स्टेटस क्या है।