Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है, आज 19 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में ₹1,460.25 करोड़ की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी। इस राशि का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़ और अन्य कारणों से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करना है।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
जानकारी दे लिए आपको बता दे की सरकार द्वारा बीमा दावा राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, इससे किसानों को बिना किसी बिचौलिए के आर्थिक सहायता मिलेगी और वे आगामी फसल की तैयारी समय पर कर सकेंगे।
इसे भी पढ़े,,, PM आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, आवेदन करने वाले लोग, ऐसे चेक करें लिस्ट मे अपना नाम
मुख्य बातें
- योजना का नाम – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
- लाभार्थी किसान – 10.54 लाख
- कुल बीमा दावा राशि – ₹1,460.25 करोड़
- भुगतान की तारीख – 19 जुलाई 2026
- भुगतान का तरीका – सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे बैंक खाते में
- उद्देश्य – प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, अत्यधिक बारिश, सूखा, ओलावृष्टि, कीट एवं रोगों से फसल को होने वाले नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, योजना के तहत पात्र किसानों को नुकसान का आकलन होने के बाद बीमा दावा राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
किसानों के लिए राहत
मानसून के दौरान कई जिलों में फसलों को नुकसान होने की स्थिति में यह बीमा राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, इससे खेती की लागत का कुछ हिस्सा पूरा करने और अगली फसल की तैयारी में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों को ₹1,460.25 करोड़ की दावा राशि जारी होना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण राहत है, यदि आपने भी इस योजना के तहत फसल का बीमा कराया है, तो अपने बैंक खाते की जानकारी अवश्य जांचें।