PM Mudra Loan Kaise Le 2026 : मोदी सरकार दे रही बिना गारंटी के, ₹20 लाख तक का बिजनेस लोन, किसे और कैसे मिलेगा देखे सबकुछ

PM Mudra Loan Kaise Le 2026 : नमस्कार दोस्तों आज के समय में देश के लाखों युवा और छोटे व्यापारी अपने हुनर के दम पर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन अक्सर पैसों की कमी या बैंक में गिरवी रखने के लिए गारंटी न होने के कारण उनके सपने अधूरे रह जाते हैं, आम जनता और छोटे उद्यमियों की इसी बड़ी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने तक स्वरोजगार को बढ़ावा देना और छोटे व्यापारों को वित्तीय मजबूती प्रदान करना है।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसके तहत लोन लेने के लिए आपको बैंक के पास कोई भी जमीन, मकान या सोना गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है, सरकार ने हाल ही में छोटे व्यापारियों को और बड़ी राहत देते हुए इस योजना के तहत मिलने वाली अधिकतम लोन राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दिया है, चाहे आप एक छोटी दुकान खोलना चाहते हों, या अपने मौजूदा कारखाने को बड़ा रूप देना चाहते हों, मुद्रा लोन आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक बेहतरीन जरिया है।

PM Mudra Loan की 4 मुख्य श्रेणियां

व्यवसाय की जरूरत और उसके स्तर के आधार पर इस योजना को चार भागों में बांटा गया है।

इसे भी पढ़े,,, Online Earning Apps : मोबाइल से घर बैठे पैसे कमाने के 3 सबसे आसान तरीके

  • शिशु लोन – नए काम की शुरुआत के लिए ₹50,000 तक का लोन।
  • किशोर लोन – स्थापित बिजनेस को बढ़ाने के लिए ₹50,001 से ₹5 लाख तक का लोन।
  • तरुण लोन – व्यापार के बड़े विस्तार के लिए ₹5,00,001 से ₹10 लाख तक का लोन।
  • तरुण प्लस लोन – पुराने लोन को समय पर चुकाने वाले उद्यमियों के लिए ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का लोन।

योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

  • लोन के बदले किसी भी संपत्ति को बैंक में बंधक नहीं रखना पड़ता।
  • मुद्रा लोन लेने के लिए बैंक आपसे कोई अतिरिक्त फाइल चार्ज या प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता।
  • लोन की रकम को चुकाने के लिए आपको 7 साल (84 महीने) तक का पर्याप्त समय मिलता है।
  • वर्किंग कैपिटल (रोजमर्रा के खर्चों) के लिए रुपे (RuPay) कार्ड मिलता है, जिससे आप जरूरत के अनुसार कभी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

PM Mudra Loan पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • यह लोन विनिर्माण (Manufacturing), दुकानदारी (Trading), सर्विस सेक्टर (Services) और कृषि से जुड़ी गतिविधियों (जैसे डेयरी, मुर्गी पालन) के लिए मिलता है।
  • आवेदक का किसी भी बैंक में पुराना लोन डिफॉल्ट (बकाया) नहीं होना चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल।
  • दुकान या व्यापार का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एमएसएमई (Udyam) रजिस्ट्रेशन।
  • पिछले कुछ महीनों का बैंक स्टेटमेंट और मशीनरी या सामान की खरीद का कोटेशन।

PM Mudra Loan के लिए आवेदन कैसे करें?

मुद्रा लोन के लिए आवेदन करना बेहद आसान है, आप अपनी सुविधा के अनुसार दो तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन माध्यम आप सरकार के आधिकारिक जन समर्थ पोर्टल (JanSamarth Portal) या उद्यमी मित्र पोर्टल (Udyamimitra Portal) पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
  2. ऑफलाइन माध्यम आप अपने नजदीकी सरकारी, प्राइवेट, ग्रामीण या स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में जाकर सीधे ‘मुद्रा लोन फॉर्म’ भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

जरूरी सलाह: मुद्रा लोन पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया के तहत मिलता है। लोन दिलाने का दावा करने वाले किसी भी फर्जी एजेंट या बिचौलियों के झांसे में न आएं और न ही किसी को एडवांस पैसे दें।

Leave a Comment