आज 1 मार्च MP की 10 बड़ी खबरें | नमस्कार दोस्तों आज है 1 मार्च 2026 पहली तारीख से मध्य प्रदेश में कई बदलावों हपने जा रहे जिसका असर हम सभी की जेब पर पड़ेग , इसके साथ ही आज जहाँ पर्यावरण संरक्षण को लेकर कूनो में बड़ा कदम उठाया जा रहा है, वहीं आम आदमी के बजट और यात्रा पर भी असर पड़ने वाला है, चलिए जानते है आज की 10 बड़ी खबरे।
घड़ियाल और कछुओं का नया आशियाना
जानकारी के लिए आपको बता दे की आज मुख्यमंत्री मोहन यादव श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 10 घड़ियाल और कछुओं को कूनो नदी में विस्थापित करेंगे, चीतों के सफल पुनर्वास के बाद, यह पार्क अब जलीय जैव-विविधता का नया केंद्र बन रहा है।
इसे भी पढ़े,,, MP PM Awas Yojana Registration 2026 ! PM आवास के लिए फ्री होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?
मार्च में ही मई जैसी गर्मी
दोस्तों इस हर एमपी में आज से ‘हीट वेव’ के पहले चरण की शुरुआत हो रही है, मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान 40-45 डिग्री तक जाने का रेड अलर्ट जारी किया है, और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर रह सकता है।
बस हड़ताल होली से पहले यात्री परेशान
इसके साथ ही अब मध्य प्रदेश के बस ऑपरेटर्स ने कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है, आज बस स्टैंडों पर भारी भीड़ देखी जा रही है क्योंकि लोग हड़ताल से पहले अपने गंतव्य तक पहुँचना चाहते हैं, यदि आज सरकार के साथ वार्ता विफल रही, तो 20,000 बसें बंद रहेंगी।
सहारा इंडिया रिफंड 9 लाख निवेशकों का इंतजार
दोस्तों एक और बड़ी जानकारी आ रही बता दे की विधानसभा सत्र में आए नए आंकड़ों के अनुसार, एमपी के 9 लाख निवेशकों के करीब 6,700 करोड़ रुपये सहारा में अटके हैं, सरकार ने आज से जिला स्तर पर विशेष डेस्क बनाने का निर्देश दिया है ताकि रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
शस्त्र लाइसेंस के नए नियम लागू
इसके साथ ही दोस्तों अब आज 1 मार्च से प्रदेश में हथियार के शौकीनों के लिए नियम कड़े हो गए हैं, अब नए शस्त्र लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ कठोर मनोवैज्ञानिक परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।
रेलवे टिकटिंग में बदलाव ‘RailOne’ अनिवार्य
दोस्तों अब मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर आज से पुरानी टिकट प्रणाली और UTS ऐप को बंद कर पूरी तरह RailOne ऐप लागू कर दिया गया है, यात्री अब इसी प्लेटफॉर्म से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकेंगे।
इंदौर में ‘जाट महापंतयात’
सामाजिक समरसता और आरक्षण संबंधी मांगों को लेकर आज इंदौर में विशाल जाट महापंतयात आयोजित हो रही है, इसमें प्रदेश भर से समाज के हजारों लोग जुट रहे हैं, जिससे शहर के कुछ ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए गए हैं।
महाकाल मंदिर 700 रुपये की आरती पर विरोध
दोस्तों उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भस्म आरती या विशेष आरती के लिए 700 रुपये का शुल्क तय किए जाने पर आज सुबह भक्तों ने विरोध प्रदर्शन किया, भक्तों का कहना है कि यह निर्णय सामान्य दर्शनार्थियों के लिए पक्षपातपूर्ण है।
सरकारी भर्ती 1510 पदों के लिए आवेदन शुरू
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। वन विभाग और जेल विभाग में 1510 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया के लिए आज से पोर्टल पर सक्रियता बढ़ गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च है।
रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें
महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में संशोधन किया गया है, जिसका असर प्रदेश के रेस्टोरेंट और खान-पान की वस्तुओं के दामों पर पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
दोस्तों यह समाचार लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, आधिकारिक विज्ञप्तियों और सामयिक घटनाक्रमों पर आधारित है, किसी भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने या निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से पुष्टि अवश्य करें, मौसम और परिवहन संबंधी बदलावों के लिए स्थानीय प्रशासन के अपडेट्स देखते रहें।