MP e-Token : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है, राज्य सरकार ने खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनाने के लिए MP e-Token प्रणाली की शुरुआत की है, इस डिजिटल पहल के बाद अब किसानों को कड़कड़ाती धूप या लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी, किसान अब अपने मोबाइल या नजदीकी कियोस्क के माध्यम से घर बैठे ही खाद की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।
यह सुविधा किसानों के लिए 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेगी, जिससे किसानअपनी सुविधा के अनुसार कभी भी टोकन बुक कर सकते है।
ई-टोकन व्यवस्था के मुख्य लाभ
- घंटों लाइनों में खड़े होने की परेशानी से मुक्ति।
- डिजिटल ट्रैकिंग से खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगेगी।
- किसान को पहले से पता होगा कि उसे किस दिन और किस केंद्र से खाद मिलेगी।
- टोकन बुकिंग की वेबसाइट और ऐप दिन-रात काम करते हैं।
इसे भी पढ़े,,,, Solar Pump Yojana : खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए सरकार से मिल रही है 90% तक मदद
बुकिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन टोकन बुक करने से पहले किसान भाई इन दस्तावेज को अपने पास तैयार रखें।
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (ताकि OTP प्राप्त हो सके)
- एग्री स्टैक (Farmer ID) या किसान पंजीकरण संख्या
- जमीन की जानकारी (खसरा/खतौनी विवरण)
ऐसे करें खाद का ई-टोकन बुक
ई-टोकन बुक करना बहुत आसन है, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर के ई-टोकन बुक कर सकते है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आधिकारिक वेबसाइट MP Krishi Portal या e-Vikhas Portal को ओपन करें।
- पोर्टल पर दिए गए लॉगिन विकल्प में अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपके लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उसे दर्ज कर सबमिट करें।
- लॉगिन होने के बाद अपनी ‘एग्री स्टैक’ (फार्मर आईडी) डालें। इसके बाद आपकी भूमि और फसल का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे सत्यापित करें।
- अब आपको जिस खाद (जैसे- Urea, DAP, NPK, SSP) की आवश्यकता है, उसे चुनें और मांगी गई मात्रा दर्ज करें। इसके बाद अपने नजदीकी वितरण केंद्र (समिति, MP DMO केंद्र या निजी डीलर) का चयन करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद ‘टोकन जनरेट करें’ पर क्लिक करें। आपका e-Toke स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट ले लें। आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भी इसकी पुष्टि भेजी जाएगी।
महत्वपूर्ण नियम 3 दिनों के भीतर उठाना होगा खाद
सरकार के नियमों के मुताबिक, एक बार ई-टोकन जनरेट होने के बाद वह केवल 3 दिनों (72 घंटे) के लिए वैध रहेगा, किसानों को टोकन में दर्ज तारीख और समय पर अपने चयनित केंद्र (समिति या एमपी डीएमओ केंद्र) पर जाना होगा। यदि किसान 3 दिनों के भीतर खाद नहीं उठाते हैं, तो उनका टोकन स्वतः ही निरस्त हो जाएगा और उन्हें दोबारा प्रक्रिया करनी होगी।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश सरकार की यह ई-टोकन व्यवस्था डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बेहतरीन कदम है। इससे न केवल किसानों का समय बचेगा, बल्कि सही समय पर असली हकदार किसानों तक खाद की पहुंच सुनिश्चित होगी। यदि आप भी इस सीजन में खाद संकट और लाइनों से बचना चाहते हैं, तो आज ही अपना ई-टोकन बुक करें।