Business Loan kaise le 2026 :नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हमारी भारत सरकार रोजगार करने के लिए युवाओं को लोन दे रही है वह भी बहुत कम ब्याज पर, यदि आप पहले से कोई छोटा बिजनेस कर रहे हैं और आप उसे बिजनेस को बड़ा करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की वजह से आप बिजनेस को बड़ा नहीं पा रहे हैं, और जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं वह लोग पैसों की वजह से बिजनेस नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे लोगों के लिए यह केंद्र सरकार की योजना वरदान साबित हो रही है।
क्योकि सरकार रोजगार करने के लिए बिना गारंटी लोगो को लोन दे रही है, दोस्तों आज के डिजिटल ज़माने में Business Loan लेना पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है, आज के इस आर्टिकल मे हम जानेंगे कि आप अपने सपनों के रोजगार के लिए Business Loan kaise le सकते हैं।
Business Loan कितने प्रकार के होते है
जानकारी के लिए आपको बता दे की लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि आपको किस तरह के फंड की ज़रूरत है।
इसे भी पढ़े,,, बिना गारंटी के पाएं ₹50,000 का लोन, जानिए ऑनलाइन आवेदन का सबसे आसान तरीका
- रोज़मर्रा के खर्चों और इन्वेंट्री के लिए।
- टर्म लोन – मशीनरी खरीदने या बिज़नेस बढाने के लिए और लम्बे समय के लिए।
- सरकारी लोन – जैसे मुद्रा लोन (Mudra Loan) या PMEGP योजना।
- अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन – जहाँ आपको कोई संपत्ति गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं होती।
Business Loan के लिए पात्रता
लोन पाने के लिए नियम आनुसार आपको निचे दी गई पात्रता को पूरा करना होगा तभी आप लोन ले पाएगे।
- लोन लेने के लिए आपका बिज़नेस कम से कम 2 साल पहले से चालू होना चाहिए।
- क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक का स्कोर लोन अप्रूवल की संभावना बढ़ा देता है।
- इसके साथ ही आपके बैंक स्टेटमेंट में एक स्वस्थ लेनदेन का रिकॉर्ड होना चाहिए।
- और आवेदक की आयु आमतौर पर 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Business Loan के लिए आवश्यक दस्तावेज़
जानकारी के तोर पर आपको बता दे की Business Loan के लिए आवेदन करने से पहले आपको निचे दिए गाए इन सभी दस्तावेज़ों को तैयार रखना है।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी।
- GST रजिस्ट्रेशन, उद्यम (Udyam) सर्टिफिकेट, या ट्रेड लाइसेंस।
- पिछले 6-12 महीनों का बैंक स्टेटमेंट और पिछले 2 साल का ITR (आयकर रिटर्न)।
- बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट।
Business Loan के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने से पहले तय करें कि आपको कितनी राशि की आवश्यकता है।
- और फिर बैंक HDFC, SBI, ICICI और NBFC Bajaj Finserv, IIFL की ब्याज दरों की तुलना करें।
- इसके बाद आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं या अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जा सकते हैं और आवेदन कर सकते है।
- बैंक आपके द्वारा दिए गए कागज़ातों की जांच करेगा।
- सब कुछ सही पाए जाने पर लोन का अमाउंट सीधे आपके बिज़नेस अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी।
इन सरकारी योजनाओं से भी आप लोन ले सकते है
- PM मुद्रा योजना – बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन।
- PMEGP- सब्सिडी के साथ नया बिज़नेस शुरू करने के लिए आर्थिक मदद।
- क्रेडिट गारंटी योजना (CGTMSE) – छोटे उद्योगों के लिए कोलैटरल-फ्री लोन।
निष्कर्ष
दोस्तों बिज़नेस लोन केवल एक कर्ज नहीं है, बल्कि आपके रोजगार के भविष्य में किया गया एक निवेश है, यदि आप सही प्लानिंग और सटीक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन करते हैं, तो लोन मिलना बेहद आसान है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या बिना किसी गारंटी (Security) के बिज़नेस लोन मिल सकता है?
उत्तर: हाँ, कई बैंक और NBFCs अनसिक्योर्ड बिज़नेस लोन’ प्रदान करते हैं। इसके अलावा, सरकारी योजना जैसे PM मुद्रा योजना के तहत आप बिना किसी कोलैटरल (गारंटी) के लोन प्राप्त कर सकते हैं।
Q2. बिज़नेस लोन पर ब्याज दर (Interest Rate) क्या होती है?
उत्तर: ब्याज दरें आमतौर पर 10% से 24% सालाना के बीच होती हैं। यह आपके क्रेडिट स्कोर, बिज़नेस के टर्नओवर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है। सरकारी योजनाओं में ब्याज दरें अक्सर कम होती हैं।
Q3. नया बिज़नेस (Startup) शुरू करने के लिए लोन कैसे मिलेगा?
उत्तर: नए स्टार्टअप के लिए आप PMEGP योजना या Stand-Up India के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक ठोस बिज़नेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Project Report) होना अनिवार्य है।
Q4. लोन अप्रूव होने में कितना समय लगता है?
उत्तर: ऑनलाइन लेंडर्स और NBFCs (जैसे बजाज फिनसर्व) 24 से 48 घंटों में अप्रूवल दे देते हैं। वहीं सरकारी बैंकों में वेरिफिकेशन प्रक्रिया के कारण 7 से 15 दिनों का समय लग सकता है।
Q5. क्या खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) होने पर लोन मिल सकता है?
उत्तर: अगर सिबिल स्कोर 600 से कम है, तो लोन मिलना मुश्किल होता है। हालांकि, कुछ NBFCs अधिक ब्याज दर पर लोन दे सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप पहले अपना स्कोर सुधारें।