Online Ayushman Card kaise Banaye : जानिए घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं, ₹5 लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

Online Ayushman Card kaise Banaye : नमस्कार दोस्तों देश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है, इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है।

अब सरकार ने इस प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है, अब आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों या जन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

आयुष्मान भारत योजना के लाभ

  • हर पात्र परिवार को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
  • देश के सभी सूचीबद्ध (Empaneled) सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा।
  • गंभीर बीमारियों जैसे—कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी और ऑपरेशन का खर्च शामिल।
  • हाल ही में सरकार ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी इस योजना (Ayushman Vaya Vandana Card) के तहत शामिल किया है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

इसे भी पढ़े,,, Solar Pump Yojana : खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए सरकार से मिल रही है 90% तक मदद, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

दोस्तों ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आपके पास निचे दिए गाए दस्तावेज होने चाहिए।

  1. आधार कार्ड – आवेदक का आधार कार्ड, जिसमें चालू मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
  2. राशन कार्ड / फैमिली आईडी– परिवार के सभी सदस्यों के नाम वाला राशन कार्ड या राज्य सरकार द्वारा जारी परिवार पहचान पत्र।
  3. स्मार्टफोन/कंप्यूटर– लाइव फोटो खींचने और ओटीपी (OTP) सत्यापन के लिए।

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

आप सरकार के आधिकारिक Beneficiary Portal या Ayushman App के ज़रिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

  • आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन बनबाने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना है या प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड कर ले।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Login As के तहत दो विकल्प मिलेंगे Beneficiary और Operator यहाँ आपको Beneficiary (लाभार्थी) का चयन करना है।
  • अब अपना चालू मोबाइल नंबर डाले और Verify बटन पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे डाले और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर Login करें।

अपनी पात्रता और नाम खोजें

  • लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, यहाँ अपने राज्य और जिला का नाम चुनें।
  • Scheme (योजना) के विकल्प में PM-JAY को चुनें।
  • Search By (खोजने का तरीका) में Aadhaar Number या Family ID का चयन करें।
  • अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और सर्च आइकॉन पर क्लिक करें।

परिवार के सदस्यों की सूची और e-KYC

  • यदि आपका परिवार इस योजना के लिए पात्र है, तो स्क्रीन पर आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई देंगे।
  • जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, उसके नाम के आगे Identified या ‘Do e-KYC’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • ई-केवाईसी के लिए Aadhaar OTP का विकल्प चुनें, आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सत्यापित करें।

लाइव फोटो अपलोड करें

  • सत्यापन के बाद अब आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के कैमरे का उपयोग करके आवेदक की एक लाइव फोटो खींचनी होगी, ध्यान रखें कि फोटो साफ हो और चेहरा ठीक से दिखाई दे।
  • इसके बाद पूछी गई कुछ सामान्य जानकारियां जैसे- मोबाइल नंबर, पिन कोड, जिला आदि) दर्ज करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें

  • आवेदन सबमिट होने के बाद संबंधित विभाग आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। आमतौर पर 24 से 48 घंटों के भीतर आपका आवेदन Approved (स्वीकृत) हो जाता है।
  • कार्ड अप्रूव होने के बाद आप इसी पोर्टल या ऐप पर दोबारा लॉगिन करके, अपने नाम के आगे दिख रहे Download Card के विकल्प पर क्लिक करके अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसका प्रिंटआउट निकालकर आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

तकनीकी समस्या होने पर क्या करें?

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है या आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर आयुष्मान मित्र की मदद से अपना कार्ड बिल्कुल मुफ्त में बनवा सकते हैं।

किसी भी अन्य सहायता या शिकायत के लिए सरकार के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14413 या 1800 1800 4444 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment