PM आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी : नमस्कार दोस्तों यदि आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की वर्ष 2026 की नई लाभार्थी सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है, इस नई लिस्ट में देश के लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के नामों को शामिल किया गया है, जिन्हें घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन लिस्ट चेक कर सकते हैं, इस आर्टिकल में हम आपको ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की नई लिस्ट देखने की पूरी जानकारी बताएंगे।
PM Awas Yojana 2026 क्या है?
जैसा की हम सभी जानते है की प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के हर बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को खुद का पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इस योजना को दो भागों में बांटा गया है।
इसे भी पढ़े,,, Solar Pump Yojana : खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए सरकार से मिल रही है 90% तक मदद, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- पीएम आवास योजना ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों को मैदानी इलाकों में घर बनाने के लिए ₹1,20,000 और पहाड़ी या दुर्गम क्षेत्रों के लिए ₹1,30,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, और इसके साथ ही मनरेगा के तहत मजदूरी और शौचालय निर्माण के लिए अलग से राशि मिलती है।
- पीएम आवास योजना शहरी शहरी क्षेत्रों के गरीब और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को घर निर्माण या खरीद के लिए बैंक लोन के ब्याज पर सब्सिडी दी जाती है, जो अधिकतम ₹2.50 लाख तक होती है।
PM Awas Yojana Gramin List 2026 कैसे देखें?
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और अपने गाँव या पंचायत की नई लिस्ट देखना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को पढ़े और फोलो करे।
- PM Awas Yojana Gramin List 2026 मे नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद मेनू बार में AwaasSoft के विकल्प पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से Reports को चुनें।
- और फिर इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा, यहाँ सबसे नीचे स्क्रॉल करें और Social Audit Reports सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary details for verification’ पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक फिल्टर फॉर्म आएगा, इसमें क्रमश अपने राज्य, जिला, ब्लॉक (विकासखंड) और ग्राम पंचायत का चयन करें।
- इसके बाद वित्तीय वर्ष में‘2026 का चयन करें और योजना के नाम में ‘Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin’ को चुनें।
- स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड (गणितीय सवाल) को हल करके ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
अब आपके गाँव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, आप इसे ‘Download PDF’ बटन पर क्लिक करके अपने फोन में सुरक्षित भी रख सकते हैं।
PM Awas रजिस्ट्रेशन नंबर से स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आपके पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर12 अंकों का उपलब्ध है, तो आप पूरी लिस्ट चेक किए बिना सीधे अपना स्टेटस देख सकते हैं चलिए जानते है।
- रजिस्ट्रेशन नंबर से स्टेटस चेक करने के लिए वेबसाइट के होमपेज पर जाएँ और ‘Stakeholders’ मेनू पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ के विकल्प को चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत राशि और बैंक खाते में भेजी गई किस्त की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
PM Awas Yojana की शहरी लिस्ट में नाम कैसे देखें?
शहरी क्षेत्र के आवेदक अपने नाम और आवेदन की स्थिति की जांच इस प्रकार कर सकते हैं।
- सबसे पहले पीएम आवास योजना शहरी की ऑफिशियल वेबसाइट pmaymis.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए ‘Beneficiary Search’ या ‘Track Your Assessment Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
- आप अपने आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या एप्लिकेशन आईडी (Application ID) दर्ज करके अपना स्टेटस सर्च कर सकते हैं।
- विवरण सही होने पर आपकी PMAY आईडी और सब्सिडी या फंड ट्रांसफर का स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 की नई लिस्ट जारी होने से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो लंबे समय से अपने पक्के मकान का सपना देख रहे थे, यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है, तो सरकार द्वारा जल्द ही आपके बैंक खाते में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। यदि किसी कारणवश आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो आप अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या ग्राम प्रधान से संपर्क करके अपने आवेदन की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।