MP Board 10th 12th Result 2026 : कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वी का रिजल्ट? देखे संभावित तारीख और डायरेक्ट लिंक

MP Board 10th 12th Result 2026 : नमस्कार दोस्तों एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का अब जल्द इंतजार खत्म होने वाला है, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वी की बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद, अब सभी की नजरें एमपी बोर्ड 10वीं 12वी के रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई हैं, यदि आप भी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है, क्योकि यहाँ हम आपको रिजल्ट की संभावित तारीख, चेक करने का तरीका और पिछले सालों के रुझानों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

MP Board 10th 12th Result 2026

जानकारी के लिए आपको बता दे की MP Board द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में इस साल प्रदेश भर से करीब 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं, और कक्षा 12वी मे करीब 7 लाख छात्र शामिल हुए, परीक्षाओं के बाद से ही कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं 12वी का रिजल्ट अप्रैल 2026 के मध्य या तीसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े,,, MP News : लाडली बहनों का हुआ इंतजार खत्म इस दिन खाते में आएगी 35वी क़िस्त

आमतौर पर, एमपी बोर्ड परीक्षा खत्म होने के 40 से 50 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर देता है, इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से पहले छात्र अपना रिजल्ट देखे सकेंगे।

MP Board Result 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणसंभावित तिथि
परीक्षा का आयोजनफरवरी – मार्च 2026
कॉपियों का मूल्यांकनमार्च 2026
रिजल्ट घोषित होने की तिथि15 से 25 अप्रैल 2026 के बीच
रिजल्ट का समयदोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच

इस बार का रिजल्ट कैसे देखेगे?

इसके साथ ही जानकारी के लिए बता दे की इस साल 2026 में एमपी बोर्ड ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया में कई डिजिटल सुधार किए हैं, जिससे छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर, बल्कि मोबाइल ऐप और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे, गूगल पर इस समय छात्र सबसे ज्यादा MP Board 10th Result Kab Aayega” सर्च कर रहे हैं, इसलिए आधिकारिक अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।

MP Board Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में आप निचे दिए गाए इस तरीके से जल्द रिजल्ट देख सकते है

  1. सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर MPBSE – HSC (Class 10th) Examination Results – 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहाँ अपना 9 अंकों का रोल नंबर और 8 अंकों का एप्लीकेशन नंबर डाले।
  4. जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने का तरीका

इंटरनेट न होने की स्थिति में आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें – MPBSE10 <Space> Roll Number
  • इसे 56263 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

एमपी बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं, इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होते हैं, यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, बोर्ड उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन करता है।

निष्कर्ष

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आपके शैक्षणिक करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, हालांकि रिजल्ट को लेकर उत्सुकता स्वाभाविक है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें, जैसे ही बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा होगी, आधिकारिक लिंक एक्टिवेट कर दिए जाएंगे।

हमारी ओर से सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार परीक्षा परिणामों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • क्या एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है?
    अभी नहीं, रिजल्ट अप्रैल 2026 के मध्य में आने की संभावना है।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?
    आपको अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
  • क्या मैं फेल होने पर दोबारा परीक्षा दे सकता हूँ?
    हाँ, बोर्ड एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए ‘रुक जाना नहीं’ योजना या सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है।

Leave a Comment