MP News : लाडली बहनों का हुआ इंतजार खत्म इस दिन खाते में आएगी 35वी क़िस्त, 5 लाख बहनों के कटे योजना से नाम

MP News : नमस्कार दोस्तों आज अभी अभी मध्य प्रदेश राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, बता दे की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अगली 35वी किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार ने तारीख का संकेत दे दिया है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे।

इस आर्टिकल मे हम विस्तार से जानेंगे कि 35वीं किस्त कब आएगी, किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और अगर आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं तो आपको क्या करना चाहिए।

Ladali Behna Yojana Update 2026

जैसा की आपको पता ही होगा की मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना आज के समय मे राज्य की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक बन चुकी है, मध्य प्रदेश राज्य पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू की गई इस योजना को वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल जारी रखा है, बल्कि समय-समय पर इसमें वृद्धि के संकेत भी दिए हैं, योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना है।

इसे भी पढ़े,,,, मोदी सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन बिना गारंटी, जानिए कैसे उठाए लाभ

35वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

लाडली बहना योजना के नियमानुसार, हर महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच किस्त की राशि ट्रांसफर की जाती है, लेकिन अभी ताजा रिपोर्ट्स और प्रशासनिक हलचलों के अनुसार, 35वीं किस्त की राशि 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बहनों के खातों में भेजी जा सकती है।

और जानकारी के लिए आपको बता दे की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से इस राशि का वितरण करेंगे, और इस बार भी बहनों को 1500 रुपये की बढ़ी हुई राशि मिलने की पूरी उम्मीद है।

किन बहनों को मिलेगा 35वीं किस्त का लाभ?

इसके साथ ही जानकारी के लिए बता दे की योजना की 35वी क़िस्त लाखो बहनों को नहीं मिलेगी क्योकि जिन बहनों की उम्र 60 वर्ष हो चुकी है उन बहनों के नाम योजना से काटे जा चुके है।

  • महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो।
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना चाहिए।
  • खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो।

अपना स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं, तो आप नीचे दिए गए तरीके से अपना नाम पात्र सूची में देख सकते है।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लाडली बहना आवेदन क्रमांक या ‘सदस्य समग्र आईडी’ दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
  5. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  6. अब आपकी स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति और पात्रता की जानकारी आ जाएगी।

मुख्यमंत्री का बहनों के नाम संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई सभाओं में स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी, सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की हर गरीब और मध्यमवर्गीय बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने, इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर स्वयं निर्णय ले पा रही हैं।

आगामी किस्त और भविष्य की योजनाएं

सरकार आने वाले समय में इस योजना के दायरे को और बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसमें छूटी हुई पात्र महिलाओं के लिए तीसरे चरण के रजिस्ट्रेशन की मांग भी उठ रही है, यदि आप भी नए रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रही हैं, तो अपने दस्तावेज (समग्र, आधार, बैंक पासबुक अपडेट रखें।

निष्कर्ष

लाडली बहना योजना केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के सम्मान की प्रतीक है, 35वीं किस्त के रूप में आने वाले 1500 रुपये त्योहारों और घरेलू खर्चों में बड़ी राहत देंगे, अगर आपने अभी तक अपना स्टेटस चेक नहीं किया है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत जांच लें।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • प्रश्न: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त कब आएगी?
  • उत्तर: यह किस्त अप्रैल 2026 के मध्य तक आने की संभावना है।
  • प्रश्न: क्या राशि फिर से बढ़ेगी?
  • उत्तर: सरकार का लक्ष्य इसे ₹3000 तक ले जाने का है, जो धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।
  • प्रश्न: क्या अविवाहित लड़कियां भी इसमें आवेदन कर सकती हैं?
  • उत्तर: वर्तमान नियमों के अनुसार, इसके लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला ही पात्र है।

Leave a Comment

WhatsApp Icon