1 मार्च से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम : नमस्कार दोस्तों कल 1 मार्च से नए महीने का आगाज हो गा और इसी के साथ आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल जाएगे। चाहे वो आपके मोबाइल में चलने वाला WhatsApp हो, रेलवे की टिकट बुकिंग या फिर रसोई गैस के दाम—इन 7 बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
सिम बाइंडिंग नियम (Sim Binding Rule)
जानकारी के लिए आपको बता दे की डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने नया सिम बाइंडिंग नियम लागू किया है, अब WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स केवल उसी फोन में चलेंगे जिसमें वह सिम कार्ड एक्टिव होगा, यानी की अब आप दूसरे फोन के नंबर से किसी और डिवाइस में व्हाट्सएप लॉगिन नहीं रख पाएंगे।
LPG गैस सिलेंडर के दाम
इसके साथ ही दोस्तों हर महीने की पहली तारीख की तरह तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा की है, IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपने शहर के नवीनतम रेट चेक कर सकते हैं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का असर बाहर खाने-पीने की चीजों पर पड़ सकता है।
रेल टिकट के लिए ‘RailOne’ ऐप
अब दोस्तों रेलवे ने पुराने UTS ऐप को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से हटाना शुरू कर दिया है, यानि की अब यात्रियों को जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा, IRCTC के माध्यम से डिजिटल पेमेंट करने वाले यात्रियों को किराये में रियायत मिलने की भी संभावना है।
UPI ट्रांजैक्शन और सिक्योरिटी
जानकारी के तोर पर आपको बता दे की अब UPI के जरिए होने वाले बड़े ट्रांजैक्शन के लिए अब अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन (Double Verification) जरूरी होगा, NPCI के नए नियमों के तहत सुरक्षा को पहले से अधिक मजबूत किया गया है ताकि ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सके।
बैंकों का मिनिमम बैलेंस और शुल्क
SBI और PNB समेत कई बड़े बैंकों ने एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) के नियमों में संशोधन किया है, अगर आप तय सीमा से कम बैलेंस रखते हैं, तो आज से पेनल्टी की नई दरें लागू हो सकती हैं, अपने बैंक की आधिकारिक शाखा या वेबसाइट पर इसकी जानकारी जरूर लें।
हवाई यात्रा रिफंड पॉलिसी
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! नए नियमों के अनुसार, यदि फ्लाइट कैंसिल होती है या यात्री समय रहते टिकट रद्द करता है, तो रिफंड की प्रक्रिया अब पहले से तेज और पारदर्शी होगी, कुछ विशेष परिस्थितियों में Full Refund का प्रावधान भी जोड़ा गया है।
नए रेंट एग्रीमेंट नियम
अब किरायेदारों और मकान मालिकों के बीच होने वाले विवादों को कम करने के लिए नए ‘टेनेंसी एक्ट’ के तहत अब डिजिटल रजिस्ट्रेशन को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके अलावा, सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर भी नए दिशा-निर्देश लागू हुए हैं।
प्रमुख बदलावों पर एक नजर डाले
| नियम का नाम | मुख्य बदलाव | किस पर होगा असर |
|---|---|---|
| सिम बाइंडिंग | सिम का डिवाइस में होना अनिवार्य | WhatsApp/Telegram यूजर |
| गैस सिलेंडर | कीमतों में मासिक बदलाव | घरेलू और कमर्शियल बजट |
| RailOne ऐप | नया डिजिटल टिकट बुकिंग सिस्टम | जनरल रेल यात्री |
| UPI नियम | हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर सुरक्षा बढ़ी | ऑनलाइन पेमेंट करने वाले |
| बैंक शुल्क | मिनिमम बैलेंस और पेनल्टी में बदलाव | बचत खाता धारक |
| फ्लाइट रिफंड | टिकट कैंसलेशन पर आसान रिफंड | हवाई यात्री |
| रेंट एग्रीमेंट | अनिवार्य डिजिटल रजिस्ट्रेशन | मकान मालिक और किरायेदार |
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
दोस्तों यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, आर्टिकल में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है, किसी भी नियम या कीमत की सटीक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे बैंक, रेलवे या तेल कंपनियों की साइट) पर अवश्य जाएं, नियमों में बदलाव समय-समय पर सरकारी नीति के अनुसार हो सकते हैं।