PM Kisan Yojana : खत्म हुआ 23वीं किस्त का इंतजार, कल 9 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2000; तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan Yojana : नमस्कार दोस्तों देश के करोड़ों अन्नदाता किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म, सरकार कल यानी 20 जून 2026 को देश के 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में योजना 23वी की किस्त ट्रांसफर करने जा रही है।

अगर आप भी PM Kisan Yojana का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को कहाँ से जारी करेंगे और किन किसानों के खाते में यह पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

PM Kisan Yojana 23th kist

किसान भाइयो की जानकारी के लिए बता दे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से दोपहर 03:45 बजे एक भव्य कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम DBT से बटन दबाकर सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसा भेजेंगे, इस बार केंद्र सरकार द्वारा 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि जारी की जा रही है, हर पात्र किसान के खाते में ₹2,000 की किस्त जमा की जाएगी।

इसे भी पढ़े,,, PM आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, आवेदन करने वाले लोग, ऐसे चेक करें लिस्ट मे अपना नाम

इन 3 गलतियों के कारण अटक सकते हैं आपके ₹2,000

किसान भाइयो सरकार ने साफ कर दिया है कि केवल उन्हीं किसानों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा जिन्होंने अपनी कागजी कार्रवाई पूरी रखी है, अगर आपके खाते में नीचे दी गई 3 चीजें अपडेट नहीं हैं, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

  1. योजना का लाभ जारी रखने के लिए e-KYC अनिवार्य है। यदि आपने यह नहीं किया है, तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए इसे तुरंत पूरा करें।
  2. आपके बेनेफिशियरी स्टेटस में ‘Land Seeding’ के सामने ‘Yes’ लिखा होना जरूरी है। अगर यह ‘No’ है, तो अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें।
  3. आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और उस पर DBT (Direct Benefit Transfer) सेवा चालू होनी चाहिए।

घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना Beneficiary Status

आपकी किस्त आएगी या नहीं, यह जानने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दाईं तरफ दिए गए ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपके सामने पूरा विवरण आ जाएगा। यहाँ चेक करें कि e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding के आगे ‘Yes’ लिखा है या नहीं। यदि तीनों जगह ‘Yes’ है, तो कल आपके खाते में ₹2,000 निश्चित रूप से आ जाएंगे।

Leave a Comment