PhonePe App से पर्सनल लोन कैसे लें : जानिए 2026 में PhonePe App से लोन कैसे लें घर बैठे

PhonePe App से पर्सनल लोन कैसे लें : नमस्कार दोस्तों आज के डिजिटल दौर में पैसों की अचानक ज़रूरत पड़ने पर बैंक के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है, क्योकि आपके स्मार्टफोन में मौजूद PhonePe ऐप सिर्फ रिचार्ज और बिल पेमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि परेशानी में इंस्टेंट पर्सनल लोन लेने के लिए भी एक बेहतरीन ज़रिया बन चुका है।

यदि आपको भी अचानक पैसों की आवश्यकता है और आप जानना चाहते हैं कि PhonePe से लोन कैसे मिलता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है, यहाँ हम आपको पात्रता ज़रूरी दस्तावेज़ और लोन अप्लाई करने के पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या PhonePe खुद लोन देता है?

लोन के लिए अप्लाई करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि PhonePe खुद कोई बैंक या NBFC नहीं है, यह एक लोन एग्रीगेटर के रूप में काम करता है, PhonePe Lending Platform ने भारत की जानी-मानी और RBI द्वारा रजिस्टर्ड NBFCs (Non-Banking Financial Companies) जैसे कि CreditBee, Money View, DMI Finance, InstaMoney, Buddy Loan और Cashe के साथ साझेदारी की है।

इसे भी पढ़े,,,, मोदी सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन बिना गारंटी, जानिए कैसे उठाए लाभ

जब आप PhonePe पर लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो PhonePe आपकी प्रोफाइल के हिसाब से इन पार्टनर्स के बेस्ट लोन ऑफर्स आपके सामने रखता है।

PhonePe से लोन लेने के फायदे

  • आपको किसी भी ऑफिस या बैंक जाने की आवश्यकता नहीं है। सारा काम मोबाइल से ही हो जाता है।
  • दस्तावेज़ और सिबिल स्कोर सही होने पर कुछ ही मिनटों में लोन मंज़ूर हो जाता है।
  • बिना किसी कागज़ी झंझट के सिर्फ आधार और पैन कार्ड की मदद से लोन मिल जाता है।
  • लोन पास होते ही प्रोसेसिंग फीस काटकर पूरी राशि सीधे आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • लोन चुकाने के लिए 3 महीने से लेकर 60 महीने तक का समय मिलता है।

PhonePe लोन के लिए पात्रता

यदि आप PhonePe ऐप के ज़रिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपको निचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा।

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
  3. आवेदक के पास आय का एक नियमित स्रोत होना चाहिए। चाहे आप सैलरीड हों या सेल्फ-एम्प्लॉयड आपकी मासिक आय कम से कम ₹15,000 से ₹20,000 होनी चाहिए।
  4. लोन अप्रूवल के लिए आपका CIBIL Score 700 या उससे अधिक होना चाहिए। खराब सिबिल स्कोर होने पर लोन रिजेक्ट हो सकता है।

आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन दस्तावेज़ों को अपने पास संभालकर रखें।

  • पैन कार्ड : आपकी वित्तीय पहचान और सिबिल स्कोर चेक करने के लिए।
  • आधार कार्ड : आधार कार्ड का उपयोग डिजिटल KYC वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है (यह आपके एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)।
  • बैंक खाता : एक एक्टिव बैंक अकाउंट और उसकी नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड की डिटेल्स (लोन राशि प्राप्त करने और EMI ऑटो-डेबिट सेट करने के लिए)।
  • आय का प्रमाण : कुछ मामलों में पिछले 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप मांगी जा सकती है।
  • सेल्फी: पहचान सत्यापन के लिए ऐप के भीतर एक लाइव सेल्फी लेनी होगी।

PhonePe से लोन लेने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

PhonePe ऐप के माध्यम से लोन अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले अपने गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर जाएं और PhonePe ऐप को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट करें, इसके बाद ऐप को ओपन करें।
  • ऐप के होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें, यहाँ आपको ‘Financial Services & Taxes’ या सीधे ‘Loans’ / ‘Personal Loan’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा जहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, जैसे, आपका पूरा नाम (जो पैन कार्ड पर है), पैन कार्ड नंबर जन्म तिथि। जेंडर, ईमेल आईडी और पिनकोड।
  • इसके बाद आपको चुनना होगा कि आप Salaried (नौकरीपेशा) हैं या Self-Employed (व्यवसायी)। साथ ही अपनी मासिक इन हैंड सैलरी (Monthly Income) दर्ज करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
  • आपकी जानकारी के आधार पर, PhonePe से जुड़े लेंडिंग पार्टनर्स (जैसे- CreditBee या Money View) आपके सिबिल स्कोर की जांच करेंगे।
  • कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर आपको मिलने वाली अधिकतम लोन राशि (जैसे- ₹50,000 या ₹2,00000) और ब्याज दर दिखाई देगी।
  • अपनी सुविधानुसार लोन राशि और EMI प्लान का चयन करें।
  • लोन पार्टनर के प्लेटफॉर्म पर रीडायरेक्ट होने के बाद आपको अपनी डिजिटल KYC पूरी करनी होगी।
  • इसके लिए आपको DigiLocker के ज़रिए अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करना होगा और ऐप के कैमरे से एक साफ सेल्फी अपलोड करनी होगी।
  • लोन की EMI हर महीने आपके खाते से तय तारीख पर अपने आप कट जाए, इसके लिए आपको E-Mandate या UPI Autopay सेट करना होगा। इसके लिए आप अपने डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर सकते हैं।
  • अंत में, आपको लोन की ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और सभी नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा।
  • इसके बाद अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके लोन एग्रीमेंट को e-Sign (डिजिटल हस्ताक्षर) करें।
  • ऋण समझौता साइन होने के बाद, वेरिफिकेशन टीम आपकी प्रोफाइल को फाइनल अप्रूवल देता है और कुछ ही मिनट से लेकर कुछ घंटे के अंदर लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाती है।

ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें (ब्याज दर और शुल्क)

PhonePe से लोन लेते समय केवल मिलने वाली राशि को न देखें, बल्कि इन बातों पर भी ध्यान दें।

  • ब्याज दर : यह आमतौर पर 12% से लेकर 36% सालाना तक हो सकती है, जो पूरी तरह आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है।
  • प्रोसेसिंग फीस : लोन राशि का 2% से 5% तक प्रोसेसिंग शुल्क काटा जा सकता है।
  • छिपे हुए शुल्क : लोन एग्रीमेंट को साइन करने से पहले प्री-क्लोज़र चार्ज (लोन समय से पहले बंद करने का शुल्क) और लेट पेमेंट पेनल्टी को ध्यान से पढ़ लें।

निष्कर्ष

PhonePe पैसों की अचानक किल्लत को दूर करने का एक सुरक्षित, पेपरलेस और त्वरित माध्यम है, यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आपके पास आय का नियमित साधन है, तो आप बेहद आसानी से यहाँ से ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि, लोन लेने से पहले ब्याज दरों की तुलना ज़रूर करें और केवल उतनी ही राशि का लोन लें जिसे आप समय पर चुका सकें, ताकि आपका सिबिल स्कोर खराब न हो।

Leave a Comment

WhatsApp Icon