MP Board Result 2026 : जल्द ही आने वाला है एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस बार छात्र…

MP Board Result 2026 : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 16 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योकि MP बोर्ड आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, बोर्ड की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की जाएगी।

रिजल्ट में इस बार क्या है खास?

दोस्तों इस साल एमपी बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा किया है, सूत्रों की मानें तो इस बार का पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है, साथ ही, बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए एक विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित कर सकता है।

इन 3 स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट

छात्रों की जानकारी के लिए बता दे की भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए आप इन आसान तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी क्लास (10th या 12th) चुनें और अपना रोल नंबर व एप्लीकेशन नंबर डालें।
  3. सबमिट’ करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो घबराएं नहीं आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं, इसके लिए आपको ‘MPBSE10 RollNumber’ या ‘MPBSE12 RollNumber’ लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट देखने के बाद अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करना न भूलें, यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह ‘री-चेकिंग’ या ‘स्कूटनी’ के लिए तुरंत आवेदन कर सकेगा।

Leave a Comment