MP News : नमस्कार दोस्तों आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के नांगलवाड़ी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट आयोजित कर किसानों के लिए खुशियों का खजाना खोल दिया है, इस बैठक में न केवल हजारों करोड़ के बजट को मंजूरी मिली, बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले भी लिए गए, चलिए जानते है पूरी जानकारी।
MP कृषि कैबिनेट बैठक 2026
जानकारी के लिए आपको बता दे की आज 2 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि इस बार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, इसका उद्देश्य पूरे साल विशेष अभियानों के जरिए किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है चलिए जानते है आज कृषि कैबिनेट के 5 बड़े फैसले।
इसे भी पढ़े,, PM Mudra Loan Kaise Le 2026 : मोदी सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन बिना गारंटी, जानिए कैसे उठाए लाभ
कृषि कैबिनेट के 5 बड़े फैसले
आज 2 मार्च 2026 को हुई कृषि कैबिनेट मे 5 बड़े फैसले लिए गाए है, जिसकी जानकारी निचे पढ़े।
- ₹27,746 करोड़ का भारी-भरकम बजट कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने ₹27,746 करोड़ की विशाल राशि आवंटित की है, यह फंड सिंचाई, बीज वितरण और नई तकनीकों पर खर्च होगा।
- नई सिंचाई योजनाओं की सौगात बड़वानी के पाटी क्षेत्र सहित प्रदेश के कई सूखाग्रस्त इलाकों के लिए नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे हजारों हेक्टेयर बंजर जमीन अब लहलहाएगी।
- प्राकृतिक खेती पर जोर -सरकार अब ‘केमिकल फ्री’ खेती को बढ़ावा देगी, इसके लिए 25 मास्टर ट्रेनर किसानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए राज्य के बाहर भेजा जाएगा।
- बोनस और भावांतर भुगतान -किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल का बोनस और सरसों के लिए भावांतर भुगतान योजना को हरी झंडी दे दी गई है।
- आदर्श मंडी का निर्माण – बड़वानी की खेतिया मंडी को प्रदेश की ‘आदर्श मंडी’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ किसानों को हाई-टेक सुविधाएं मिलेंगी।
सचिवालय से निकलकर खेतों तक पहुंची सरकार
इसके साथ ही डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार वातानुकूलित कमरों में नहीं, बल्कि किसानों के बीच बैठकर फैसले लेने में विश्वास रखती है, यही कारण है कि पहली कृषि कैबिनेट का आयोजन भोपाल के बजाय बड़वानी के ग्रामीण अंचल में किया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट आयोजित की। ₹27,746 करोड़ का बजट, वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित करने और किसानों के लिए बड़े बोनस व सिंचाई योजनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।