PM Mudra Loan Kaise Le 2026 : नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते है की हमारी भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना छोटे और मध्यम वर्ग के लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योकि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से बिना गारंटी के 20 लाख तक का लोन 5 साल के लिए दिया जा रहा है, तो चलिए जानते है की इस योजना का लाभ आप कैसे ले सकते है, और PM Mudra Loan Kaise Le 2026 इसके बारे मे सभी जानकारी।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है?
जानकारी के लिए आपको बता दे की प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है दोस्तों यह एक ऐसी सरकारी योजना है जिसके माध्यम से गैर कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यमों को लोन दिया जाता है, और इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए लाभार्थी को बैंक में कोई भी गारंटी जमा करने की आवश्यकता नहीं होती है।
इसे भी पढ़े,,, MP PM Awas Yojana Registration 2026 ! PM आवास के लिए फ्री होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?
लोन की श्रेणियां
| श्रेणी (Category) | लोन की राशि (Loan Amount) | किसके लिए है? |
|---|---|---|
| शिशु (Shishu) | ₹50,000 तक | नए व्यवसाय शुरू करने के लिए |
| किशोर (Kishore) | ₹50,000 से ₹5 लाख तक | मध्यम स्तर के व्यवसाय विस्तार के लिए |
| तरुण (Tarun) | ₹5 लाख से ₹10 लाख तक | स्थापित व्यवसाय को बड़ा करने के लिए |
| तरुण प्लस (New) | ₹10 लाख से ₹20 लाख तक | उन सफल उद्यमियों के लिए जिन्होंने पिछला लोन चुका दिया है |
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना पात्रता
क्या आप इस योजना से लोन लेना चाहते है, यदि हा तो निचे दी गई पात्रता को जरुर देखे
- छोटे दुकानदार और व्यापारी फल-सब्जी विक्रेता, किराना स्टोर, बुटीक आदि।
- लघु विनिर्माण इकाइयां छोटे कारखाने या गृह उद्योग।
- सेवा क्षेत्र जैसे की ब्यूटी पार्लर, रिपेयरिंग शॉप, जिम, ड्राई क्लीनिंग आदि।
- कृषि से जुड़े व्यवसाय पोल्ट्री फार्मिंग, डेयरी, मधुमक्खी पालन (सीधे खेती के लिए नहीं, बल्कि संबंधित कार्यों के लिए)।
- आयु सीमा आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड और पैन कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- व्यवसाय का पता और स्थापना का प्रमाण।
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC आदि, यदि लागू हो)।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना मे आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना मे आवेदन करना बहुत आसन है, बता दे की आप मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं, जानिए कैसे
- सबसे पहले सरकार के आधिकारिक JanSamarth Portal पर जाएं।
- अपनी पात्रता चेक करें और ‘Apply’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और उद्यम रजिस्ट्रेशन (MSME) नंबर डालें।
- अपना बिजनेस प्लान अपलोड करें।
- अगर सब सही रहा, तो 72 घंटों के भीतर आपका लोन ‘In-Principle’ अप्रूव हो जाएगा
ऑफलाइन आवेदन
- ऑफलाइन आवेदन -आप अपने नजदीकी सरकारी या निजी बैंक, ग्रामीण बैंक, या NBFC संस्थान में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
- उद्यम मित्र पोर्टल– आप Udyamimitra पोर्टल के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
यदि आप अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं या पुराने काम को बढ़ाना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है, बिना किसी गारंटी के मिलने वाला यह लोन आपकी वित्तीय बाधाओं को दूर कर सकता है।
डिस्क्लेमर– लोन की ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों के आधार पर अलग हो सकती हैं, इस लिए आवेदन करने से पहले बैंक की शाखा से वर्तमान ब्याज दरों की जानकारी अवश्य लें।