Aadhar Card Se Pan Card Download : नमस्कार दोस्तों आज के समय में पैन कार्ड एक बेहद जरुरी दस्तावेज बन चुका है, बैंकिंग से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक, हर जगह पैन कार्ड की जरूरत होती है, यदि आपका पैन कार्ड खो गया है या आपको तुरंत ई-पैन की जरूरत है, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आप सिर्फ अपने आधार कार्ड नंबर की मदद से इसे 2 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं, इस आर्टिकल में हम आपको बताए गे की Aadhar Card Se Pan Card Download कैसे करे।
Aadhar Card Se Pan Card Download
जैसा की दोस्तों अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान, घर की शिफ्टिंग में या किसी लापरवाही के कारण हमारा मूल (Original) पैन कार्ड कहीं खो जाता है, चोरी हो जाता है या फिर फट कर खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि अब उन्हें दोबारा नए पैन कार्ड के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे या फिर महीनों का इंतजार करना पड़ेगा।
लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान और पेपरलेस बना दिया है। यदि आपके पास आपका आधार कार्ड नंबर है और उससे आपका मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप घर बैठे, अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से सिर्फ 2 मिनट के भीतर अपना डिजिटल पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह डाउनलोड किया गया ई-पैन कार्ड कानूनी रूप से हर जगह पूरी तरह मान्य होता है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
पैन डाउनलोड करने के लिए जरूरी चीजें
- आपका 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर।
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (जिस पर ओटीपी आएगा)।
आधार कार्ड से e-PAN डाउनलोड कैसे करे
आधार कार्ड से पैन कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसन है बस आपको निचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढना और समझना है।
- आधार कार्ड से पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और बाईं तरफ आपको ‘Quick Links’ का एक बॉक्स दिखेगा, इसमें दिए गए ‘Instant e-PAN’ के ऑप्सन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको दो ऑप्सन मिलेंगे, आपको दूसरे वाले विकल्प Check Status / Download PAN के नीचे दिए गए Continue बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद निर्धारित बॉक्स में अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर ध्यान से भरें और ‘Continue’ पर क्लिक करें।
- आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, उस ओटीपी को स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में डालें और Continue बटन दबाएं।
- ओटीपी वेरीफाई होते ही आपकी स्क्रीन पर पैन कार्ड का स्टेटस दिख जाएगा। यहाँ आपको ‘Download e-PAN’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके पैन कार्ड की पीडीएफ (PDF) फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
डाउनलोड की गई PDF फाइल को कैसे खोलें पासवर्ड?
दोस्तों जानकारी के लिए आपको बता दे की सुरक्षा कारणों से डाउनलोड की गई e-PAN पीडीएफ फाइल पासवर्ड से लॉक होती है, इस फाइल को खोलने के लिए आपका पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होती है,जैसे की यदि आपकी जन्मतिथि 05 जनवरी 1998 है, तो आपका पासवर्ड 05011998 होगा।
एक जरूरी बात जो आपको जाननी चाहिए
आर्टिकल मे बताया गया यह तरीका मुख्य रूप से उन लोगों के लिए काम करता है जिन्होंने अपना पैन कार्ड आयकर विभाग की इसी वेबसाइट से Instant e-PAN सुविधा के जरिए) मुफ्त में बनवाया है, यदि आपका पैन कार्ड पुराना है या NSDL (Protean) या UTIITSL के जरिए बना था, तो आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मामूली शुल्क (लगभग ₹8.26) देकर अपना पैन नंबर, जन्मतिथि और ओटीपी डालकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।