PM Kisan 23rd Installment : आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, देखे कितने बजे आएगे खाते मे पैसे

PM Kisan 23rd Installment : नमस्कार देस्तो आज का दिन देश के करोड़ों किसानों के लिए बेहद खास है, क्योकि आज यानी 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के पात्र किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं, आइए जानते है किसानो के खातो मे आज कितने बजे पैसे जमा किए जाएगे और किस जगह से यह क़िस्त ट्रांसफर की जाएगी सारी जानकारी।

किसान भाइयो की जानकारी के लिए बता दे की आज दोपहर 03:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से एक भव्य कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, इस बार योजना के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि सीधे भेजी जाएगी, अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो घर बैठे बेहद आसानी से चेक कर सकते हैं कि इस बार आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं।

PM Kisan 23rd Installment लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

यदि आप देखना चाहते हैं कि आपके गांव की लिस्ट में आपका नाम शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

इसे भी पढ़े,,, PM आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, आवेदन करने वाले लोग, ऐसे चेक करें लिस्ट मे अपना नाम

  1. सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को ओपन करें।
  2. होमपेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपने राज्य (State), जिला (District), उप-जिला (Sub-District), ब्लॉक (Block) और गांव (Village) का सही-सही चयन करें।
  4. पूरी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें। आपके सामने आपके पूरे गांव की लाभार्थी सूची आ जाएगी, जहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं से ऐसे जानें

आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके व्यक्तिगत खाते का स्टेटस क्या है और पिछली किस्तें मिली हैं या नहीं।

  • पीएम किसान वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपके खाते की पूरी जानकारी (जैसे- बैंक का नाम, किस्त की स्थिति) सामने आ जाएगी।
  • यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए उसे तुरंत खोज सकते हैं।

इन 3 गलतियों के कारण रुक सकते हैं आपके ₹2,000

अगर आपके स्टेटस में नीचे दी गई तीन चीजें पूरी (Yes) नहीं हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

  1. आपका ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूरा होना चाहिए।
  2. आपके आवेदन के साथ जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन (Land Seeding) होना जरूरी है।
  3. आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड और डीबीटी (DBT) से लिंक होना चाहिए।

यदि आपके स्टेटस में इन तीनों के आगे ‘Yes’ लिखा है, तो आज दोपहर बाद आपके बैंक खाते में ₹2,000 की किस्त सफलतापूर्वक आ जाएगी।

Leave a Comment