MP Goat Farming Loan 2026 : मध्य प्रदेश के युवाओं और किसानों के लिए एक हाई-प्रॉफिट बिजनेस बन चुका है, अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और कम निवेश में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त योजनाएं आपके सपनों को पंख दे सकती हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2026 के लिए बकरी पालन ऋण योजना के तहत सब्सिडी की सीमाओं को बढ़ाया है और आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि आप कैसे ₹10 लाख तक का लोन और उस पर भारी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
MP बकरी पालन योजना 2026
मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार पैदा करना और उन्नत नस्ल के बकरों (जैसे सिरोही, बरबरी और जमनापारी) को बढ़ावा देना है।
इसे भी पढ़े,,,, PM Mudra Loan Kaise Le 2026 : मोदी सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन बिना गारंटी, जानिए कैसे उठाए लाभ
कितनी मिलेगी सब्सिडी
योजना के तहत लोन की राशि और सब्सिडी आपकी श्रेणी पर निर्भर करती है।
- सामान्य वर्ग (General/OBC) प्रोजेक्ट लागत का 40% तक अनुदान।
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) प्रोजेक्ट लागत का 60% तक अनुदान।
- महिला उद्यमी विशेष प्रोत्साहन के तहत महिलाओं को प्राथमिकता और अतिरिक्त 5% की छूट का प्रावधान।
यूनिट साइज और लोन राशि
- 10 नग बकरी और 1 नग बकरे के लिए लगभग ₹77,000 से ₹1,00,000 तक का लोन।
- और लगभग ₹4 लाख से ₹6 लाख तक का प्रोजेक्ट।
- बड़ी यूनिट (100+5 राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के तहत ₹10 लाख से ₹50 लाख तक का लोन, जिसमें 50% तक की सीधी सब्सिडी केंद्र सरकार देती है।
2026 में आवेदन के लिए पात्रता
लोन प्राप्त करने के लिए आवेदक को योजना की शर्तें पूरी करनी होंगी जिसके बारे मे निचे बताया गया है।
- आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि आपके पास पशुपालन का प्रमाणपत्र है, तो बैंक लोन मिलने में आसानी होती है।
- बकरियों के रहने के लिए पर्याप्त शेड और चारे के लिए न्यूनतम स्थान होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने से पहले आपके पास यह कागज होने चहिए,आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र या बिजली का बिल, खसरा-खतौनी की नकल (यदि खुद की जमीन है) या लीज एग्रीमेंट, पिछले 6 महीने का स्टेटमेंट, इसमें बिजनेस का पूरा खाका होता है कि कितना खर्च होगा और कितनी कमाई होगी, आरक्षित वर्ग के लिए सब्सिडी हेतु अनिवार्य।
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
जानकारी के लिए आपको बता दे की 2026 में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को तेज बनाने के लिए सरकार ने इसे MP Online और ‘पशुपालन पोर्टल’ से जोड़ दिया है।
- सबसे पहले मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग की वेबसाइट (mpdah.gov.in) पर जाएं।
- ‘बकरी इकाई प्रदाय योजना’ या ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जमीन का ब्यौरा और बैंक अकाउंट नंबर भरें।
- स्कैन किए हुए दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करें।
- आवेदन के बाद क्षेत्र का पशु चिकित्सा अधिकारी (VLO) आपके फार्म की जगह का निरीक्षण करेगा।
- विभाग से फाइल ओके होने के बाद इसे बैंक भेजा जाएगा। बैंक प्रोजेक्ट का मूल्यांकन कर लोन राशि जारी कर देगा।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई जानकारी सरकारी अधिसूचनाओं और वर्तमान अपडेट पर आधारित है। योजना के नियमों में समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं, कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जांच अवश्य करें।