PM Vidyalaxmi Yojana 2026 : नमस्ते दोस्तों अगर आप या आपके बच्चे पैसों की कमी के कारण उच्च शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं, तो केंद्र सरकार की PM Vidyalaxmi Yojana आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योकि इस योजना के माध्यम से बिना गारंटी के ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन दिया जा रहा है।
दोस्तों मुझ से अक्सर छात्र मुझसे पूछते हैं कि सर बैंक बिना किसी गारंटी या गिरवी रखे लोन नहीं देते है क्या तो मेने इस पर बहुत रिसर्च किया तब मुझे पता चला की PM Vidyalaxmi Yojana से बिना किसी गारंटी के लोन दिया जा रहा है, और फिर मैंने खुद आधिकारिक पोर्टल को चेक किया है और आवेदन की प्रक्रिया अब पहले से काफी आसान हो गई है, तो आइए जानते है कैसे आप लोन ले सकते है।
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना की मुख्य विशेषताएं
- लोन राशि – ₹10 लाख तक का शिक्षा ऋण (Education Loan)।
- बिना गारंटी -लोन के लिए आपको अपनी जमीन या सोना गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है।
- ब्याज में छूट -आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को ब्याज में सब्सिडी भी मिलती है।
- सीधा पोर्टल – एक ही पोर्टल (Vidyalaxmi Portal) पर देश के लगभग सभी बड़े बैंक उपलब्ध हैं।
आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- छात्र का आधार कार्ड और पैन कार्ड।
- पिछले वर्ष की मार्कशीट (10th/12th)।
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर।
- माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidyalaxmi.co.in पर जाएं।
- Register बटन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद Common Education Loan Application Form भरें।
- अपनी पसंद का बैंक और स्कीम चुनें।
- सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करके सबमिट कर दें।
निष्कर्ष
दोस्तों, शिक्षा पर निवेश सबसे बड़ा निवेश है, अगर आप योग्य हैं, तो इस योजना का लाभ ज़रूर उठाएं मेरी सलाह यह है कि फॉर्म भरते समय अपने कॉलेज का Fee Structure साथ रखें ताकि लोन अमाउंट भरने में गलती न हो।