MP News ! लाडली बहना योजना की 34वी क़िस्त हुई जारी, CM ने इस बार ट्रांसफर किए…..

MP News : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, बता दे की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने वादे के मुताबिक लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त आज जारी कर दी है, इसके साथ ही आपको बता दे की आज ग्वालियर के घाटीगांव (भितरवार) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की।

इस बार मिले फिर ₹1500

जैसा की आपको पता ही होगा की पहले इस योजना के तहत ₹1250 की राशि दी जाती है, लेकिन विशेष अवसरों या घोषणाओं के अनुसार इस बार पात्र महिलाओं के खाते में ₹1500 भेजे गए हैं, और मुख्यमंत्री जी यह ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना निरंतर जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े,,, PM Kisan 22nd Installment : आज आएगी 9 करोड़ किसानों के खातो में 22वीं क़िस्त के 2000 रुपए, देखे पूरी खबर…

1.25 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

जानकारी के तोर पर आपको बता दे की प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनें इस योजना से जुड़ी हुई हैं, और आज फिर किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी गई है, महिलाओं के मोबाइल पर राशि जमा होने के मैसेज आने भी शुरू हो गए हैं।

खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे चेक करें

अगर आपको अभी तक मैसेज नहीं मिला है, तो आप नीचे बताए गाए तरीके से स्टेटस चेक कर सकती हैं।

  1. स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना लाडली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
  5. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर ‘खोजें’ पर क्लिक करें।
  6. आपकी भुगतान स्थिति (Payment Status) स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

यदि किसी कारण बस आपके खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो क्या करें, सबसे पहले आपको बैंक खाता आधार से लिंक है यह चेक करना चाहिए और डीबीटी (DBT) सक्रिय है या नही इसे भी देखना चाहिए, यदि यह सभी सही है तो फिर आप अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Comment