Ladli Behna Yojana Update : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश राज्य की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है, बता दे की लाडली बहना योजना की 34वी क़िस्त का आज होगा इंतजार खत्म क्योकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं, इस बार सरकार ने किस्त की राशि में कोई बदलाव नहीं किया है, इस बार फिर लाडली बहनों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशी दी जाएगी।
CM ग्वालियर से करेगे राशि ट्रांसफर
जानकारी के लिए आपको बता दे की इस बार का मुख्य कार्यक्रम ग्वालियर जिले के भितरवार (घाटीगांव) में आयोजित किया जा रहा है, और मुख्यमंत्री वहां आयोजित महिला सम्मेलन के दौरान एक बटन दबाकर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।
किस्त में कितनी राशि मिलेगी
जैसा की आपको पता ही होगा की लाडली बहना योजना की शुरुआत 1000 रुपये से हुई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था, और फिर वर्तमान में, सरकार ने नवंबर 2025 से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है, आज 34वीं किस्त के रूप में सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की राशी मिलेगी।
अपनी किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
इसके साथ ही आपको बता दे की लाडली बहना योजना की किस्त की स्थिति कैसे देख सकते है
- Ladli Behna Yojana Portal पर जाकर अपनी समग्र आईडी या आवेदन नंबर के जरिए स्टेटस चेक करें।
- राशि ट्रांसफर होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक द्वारा SMS भेजा जाएगा।
- आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाकर या एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी बैलेंस चेक कर सकती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ
1. लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त कब आएगी?
लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त आज, 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी की जा रही है।
2. इस बार लाडली बहनों को कितने पैसे मिलेंगे?
मार्च 2026 की 34वीं किस्त के रूप में पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे।
3. लाडली बहना योजना का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस और बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय है या नहीं, इसकी जांच करें। यदि सब सही है, तो आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
4. 34वीं किस्त की राशि कहां से ट्रांसफर की जा रही है?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर (भितरवार) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से यह राशि ट्रांसफर करेंगे।
5. क्या लाडली बहना योजना की राशि आगे और बढ़ेगी?
सरकार ने पहले ही घोषणा की है कि इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है। फिलहाल इसे 1500 रुपये कर दिया गया है।