Ladali Behna Yojana। नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, इस साल अगस्त 2026 में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राज्य सरकार बहनों को ₹250 की अतिरिक्त उपहार राशि देने की पूरी तैयारी में है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्व फैसलों के अनुसार, यह परंपरा इस साल भी जारी रहेगी, जिससे त्योहार के सीजन में बहनों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।
39वी किस्त के साथ मिलेगा रक्षाबंधन का बोनस
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नवंबर 2025 में लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह कर दिया गया था। इस नए नियम के तहत, अगस्त 2026 में मिलने वाली नियमित 39वीं किस्त में बहनों को ₹1,500 मिलेंगे, इसके साथ ही रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में ₹250 अलग से बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा सकते है, इसका मतलब है कि इस बार भी सम्भावना है की बहनों के खातों में कुल ₹1,750 (1500 + 250) की राशि जमा होगी, लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है,।
कब आएगी यह विशेष राशि?
सामान्य तौर पर लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है। लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए, मुख्यमंत्री मोहन यादव इस राशि को अगस्त के पहले सप्ताह में ही सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं, ताकि बहनें त्योहार की तैयारियां समय पर कर सकें।
राशि प्राप्त करने के लिए ये काम हैं बेहद जरूरी
यदि आप भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी किस्त न अटके। इसके लिए निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें लड़ाई बहना योजना की आधिकारिक साईट https://cmladlibahna.mp.gov.in/
- बैंक खाता सक्रिय रखें: आपका बैंक खाता चालू स्थिति में होना चाहिए।
- आधार और बैंक लिंक: बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना अनिवार्य है।
- DBT (Direct Benefit Transfer): आपके खाते में डीबीटी (DBT) इनेबल्ड होना चाहिए, क्योंकि सरकार इसी माध्यम से पैसे भेजती है।